logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महिला वकील की अश्लील तस्वीर निकालकर पुरुष वकील ने किया दुष्कर्म


नागपुर- यु तो वकालत का पेशा न्याय दिलाने का होता है लेकिन कभी कभी न्याय दिलाने का काम करने वाले हाथ भी गुनाह के दलदल में फंस जाते है.नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस थाने में  दर्ज हुआ एक मामला यही बताता है. आकारनगर में रहने वाली 46 वर्षीय महिला वकील ने सोनेगांव निवासी 46 वर्षीय कमलेश वाघदरे के ख़िलाफ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.यह शिकायत बताती है की कमलेश ने महिला से पहचान का फायदा उठाकर पहले उसकी अश्लील तस्वीरें निकाली उसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस शिकायत में यह भी कहा गया है की कमलेश ने न केवल पीड़िता को ब्लैकमेल किया बल्कि अनैसर्गिक शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया।जब पीड़िता ने इस सब का विरोध किया तो आरोपी वकील कमलेश ने पीड़िता के पति के साथ मारपीट की बल्कि उसकी बेटी को किडनैप करने की धमकी थी.पीड़िता ने आरोप लगाया है की कमलेश ने अपने एक दोस्त आदित्य के साथ उसके घर आकर उसे जाति सूचक गालिया भी दी.
पीड़िता और आरोपी दोनों से दूसरे को पहचानते है दोनों जिला सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करते है इसलिए दोनों के बीच पहचान थी. कमलेश इसी का फायदा उठाकर अक्सर पीड़िता के घर आया-जाया करता था.इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता वकील की अश्लील फोटो निकाल ली जिसके बाद उसे लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने 24 मार्च 2014 से लेकर 27 मार्च 2022 के दौरान पीड़िता के घर और ऑफिस में लगातार उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।