logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मल्लिकार्जुन रेड्डी वर्सेस जायसवाल: फडणवीस के सामने ही रेड्डी ने जायसवाल को सुनाई खरी खोटी, कहा- चाहे तो पार्टी से निकाल दो 


नागपुर: नागपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शिंदे गुट के बीच सब सही नहीं चल रहा है। रामटेक से पूर्व विधायक और भाजपा नेता शिंदे गुट विधायक आशीष जायसवाल पर लगातार हमलावर हैं। रविवार को एक बार फिर रेड्डी ने जायसवाल पर तीखा हमला बोला। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे। इसी के साथ रेड्डी ने यहां तक कह दिया कि, पार्टी चाहे तो उन्हें पार्टी से निकाल दें।

दरअसल, रविवार 11 जून को कामठी, मौदा और पारशिवनी तहसील तहसील में विकास कामों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। वहीं परशिवानी तहसील में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई। इस बैठक में शिवसेना शिंदे गुट विधायक आशीष जैस्वाल भी मौजूद रहे। जायसवाल को देखते ही रेड्डी भड़क गए। और मंच से ही सबसे सामने खरीखोटी सुनाने लगे। 

 रेड्डी ने कहा, "2019 में पार्टी ने मुझे विधान सभा के लिए नामित किया था। लेकिन तत्कालीन विधायक आशीष जायसवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा को हराया दिया। भाजपा-शिवसेना का गठबंधन होने के बावजूद जायसवाल चुनाव में क्यों खड़े हुए। जायसवाल वर्तमान भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में हैं। लेकिन वे हमारी भाजपा की बैठक में मंच पर आकर क्यों बैठे, ऐसा सवाल रेड्डी ने मंच से पूछा।" 

उन्होंने आगे कहा, "जायसवाल ने ढाई साल तक महाविकास अघाड़ी का समर्थन किया। वह कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ रहे। बाद में हमारे साथ आए। आप क्यों आए? क्या वे भाजपा का कोई काम करने आए थे? तो नहीं। या केवल मंत्री पद चाहिए इसलिए आये। उपमुख्यमंत्री फडणवीस को सुनाते हुए रेड्डी ने कहा, अगर कमल के निशान पर नहीं लड़ने वाला आदमी अपने मंच पर बैठा है, तो मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा। 

पूर्व विधायक रेड्डी इतने नाराज हुए कि उन्होंने मंच से देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर बावनकुले से कहा कि आप चाहें तो मुझे पार्टी से निकाल दें। लेकिन यह सब मुझे मान्य नहीं है। इस दौरान रेड्डी ने सांसद कृपाल तुमाने पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "सांसद कृपाल तुमाने से मेरा इतना विरोध नहीं है। लेकिन मेरा सवाल है कि क्या उन्होंने हमारे एक सरपंच को विकास निधि दी? उन्हें सिर्फ बीजेपी का वोट चाहिए। वह यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए आए हैं।