logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संघमित्र एक्सप्रेस की टॉयलेट में मिला व्यक्ति का शव, हार्टअटैक से मौत होने की आशंका


नागपुर: रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह संघमित्र एक्सप्रेस ट्रेन की एसएलआर कोच के टॉयलेट में एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकरी है। मृतक की पहचान बिहार निवासी रामसेवक भुइया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद जीआरपी नागपुर ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

नागपुर जीआरपी पुलिस को नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली थी की संघमित्र एक्सप्रेस जो कि बेंगलुरु से दानापुर के लिए जाती है के एसएलआर कोच के टॉयलेट में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। यह ट्रेन नागपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:00 बजे पहुंची थी जिसके बाद जीआरपी पुलिस की टीम ने जब इस ट्रेन का मुआयना किया तो एसएलआर कोच के टॉयलेट से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। हालांकि टॉयलेट अंदर से बंद था। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई है।

बिहार से बहुत सारे लोग दक्षिण में काम के चलते जाते हैं और गर्मी की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोग घर वापस लौटते हैं। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि ट्रेन के टॉयलेट में ही इस व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।