logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मैंडूस ने बिगाड़ा उपराजधानी का मौसम, दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की जगह लग रही गर्मी


नागपुर: दिसंबर महीना अपने कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है, जहां लोग केवल गर्म कपडे पहने दिखाई देते हैं, लेकिन उपराजधानी में ठीक इसके उलट दिख रहा है। तीन दिन पहले जहां लोग अलाव जला रहे थे, वहीं अब घरों में ऐसी और पंखे चलाकर बैठे हैं। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 21.4 डिग्री हो गया। पिछले 15 सालों में दिसंबर महीने में शहर का यह सबसे गर्म दिन था।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जो कि न्यूनतम तापमान से 8.6 डिग्री अधिक है। इससे पहले 2010 में 9 दिसंबर को नागपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

गर्मी बढ़ने का यह है कारण

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मैंडूस की वजह से नागपुर में पिछले ३  दिनों से आसमान में बादल छाये हुए है।  जिससे जो न्यूनतम तापमान लगातार निचे गिर रहा था , उसमें अचानक से बढ़ोतरी शुरू हो गई।  मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिन शहर का मौसम ऐसा ही रहेगा।

विदर्भ में भी यही हाल

तपमान में बढ़ोतरी केवल नागपुर ही नहीं विदर्भ के तमाम जिलों में देखने को मिल है, जिससे ठण्ड पूरी तरह गायब हो गई। जो जिले दो दिन पहले तक ठंड से ठिठुर रहे थे, वहां एक-एक तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। वर्धा 22.4 डिग्री सेल्सियस के साथ जहां सबसे गर्म जिला रहा, वहीं 15.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला बना।