logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शीतकालीन सत्र के बाद ठाकरे गुट के कई नेता शिंदे गुट में होंगे शामिल, सांसद तुमाने ने फिर किया दावा 


नागपुर: रामटेक से सांसद कृपाल तुमाने (MP Krupal Tumane) ने के बार फिर बड़ा दावा किया है। जिसके तहत आगामी शीतकालीन सत्र (Winter Session 2022) उद्धव ठाकरे गुट (Udhav Thackeray Group) के कई नेता शिंदे गुट में शामिल होंगे। रविवार को पत्रकरो से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

तुमाने ने कहा, "कई लोग शिंदे समूह में शामिल होने के लिए तैयार हैं। लेकिन यह इसके बारे में बात करने का समय नहीं है। शीतकालीन सत्र में बड़ी संख्या में पार्टियों की एंट्री होने वाली है। आप तब देखेंगे। पार्टी शीतकालीन सत्र में प्रवेश करेगी। लेकिन आज इस बारे में बात नहीं करेंगे। अधिवेशन के लिए अभी समय है।  उस समय आपको पता चल जाएगा।"

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समृद्धि महामार्ग को देखने नागपुर पहुंचेहैं। इसके बाद वह सीधे तुमाने के आवास पर पहुंचे। तुमाने ने कहा, "मेरे बेटे की शादी के मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मेरे घर आए। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है। तुमाने ने कहा कि उसके बाद प्रधानमंत्री समृद्धि मार्ग का उद्घाटन करेंगे। समृद्धि मार्ग विदर्भ और महाराष्ट्र के विकास की गंगा है। उन्होंने दावा किया कि इससे बड़ा विकास होगा।