logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मराठी वर्सेज अंग्रेजी: सरकार के निर्णय पर शुरू हुआ विरोध, श्रीपाद भालचंद्र जोशी ने सीएम, डीसीएम को लिखा पत्र


नागपुर: महानगर पालिका द्वारा अंग्रेजी भाषा की शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने की योजना को मराठी भाषा के लिए काम करने वालो ने गलत ठहराया है,वरिष्ठ साहित्यकार और मराठी भाषा के लिए काम करने वाले श्रीपाद भालचंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर इस निति की आलोचना की है।

जोशी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है की महाराष्ट्र की अपनी भाषा मराठी और और महानगर पालिका का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए की वो अपनी भाषा में शिक्षा उपलब्ध करवाए,एक तरह मराठी भाषा की स्कूलें बंद हो रही है दूसरी तरह अंग्रेजी माध्यम की स्कूलों को बढ़ाया जा रहा है,यह गलत है। यह एक तरह से मराठी भाषा का विरोध जैसा है।इसलिए महानगर पालिका को पहला ध्यान मराठी भाषा की स्कूलों के संचालन को लेकर दिया जाना चाहिए।

हालाँकि मराठी भाषा के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं से इतर महानगर पालिका का तर्क है की अभिभावक खुद ही अपने बच्चो को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिलाना चाहते है।इसलिए महानगर पालिका सामान्य परिवारों के लिए मुफ्त में शिक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था अपनी इस योजना के माध्यम से कर रही है।ज्ञात हो की मनपा ने निजी एनजीओ की मदत से शहर के प्रत्येक विधानसभा में एक-एक अंग्रेजी माध्यम की स्कूलों को शुरू किया है जहां मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।