logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंबाझरी तालाब में जलकुंभी को लेकर महापौर नीता ठाकरे सख्त, मानसून से पहले अधिकारीयों को हटाने का दिया निर्देश


नागपुर: नागपुर के ऐतिहासिक अंबाझरी तालाब पर तेजी से फैल रही जलकुंभी (जलपर्णी) और बढ़ते जल प्रदूषण को लेकर अब मनपा प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। महापौर नीता ठाकरे ने गुरुवार सुबह अंबाझरी तालाब का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

नागपुर के ऐतिहासिक अंबाझरी तालाब में फैली जलपर्णी को लेकर मनपा प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को महापौर नीता ठाकरे ने उपमहापौर लीला हातीबेड, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी-वखरे और मनपा आयुक्त डॉ. विपीन के साथ तालाब परिसर का दौरा कर सफाई कार्यों की समीक्षा की। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलपर्णी हटाने का अभियान और तेज किया जाए तथा अधिक मशीनरी लगाकर युद्धस्तर पर सफाई की जाए।

महापौर ने स्पष्ट कहा कि बारिश से पहले हर हाल में तालाब से जलपर्णी हटाने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग किया जाए, ताकि पर्यावरणीय नुकसान और जल प्रदूषण को रोका जा सके। वर्तमान में तालाब के करीब 7 से 8 एकड़ क्षेत्र से जलपर्णी हटाई जा चुकी है, जबकि शेष हिस्से में तेजी से काम जारी है। इसके लिए फिलहाल 4 पोकलेन मशीन, 1 जेसीबी और 3 टिप्पर लगाए गए हैं। 

मनपा आयुक्त डॉ. विपीन ने मौके पर पोकलेन मशीनों की संख्या बढ़ाकर 6 करने के निर्देश दिए। साथ ही निकाली जा रही जलपर्णी को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि वाडी नगर परिषद का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट इस वर्ष पूरा हो जाएगा, जिससे शुद्ध किया हुआ पानी ही अंबाझरी तालाब में पहुंचेगा।

इसके अलावा जलपर्णी हटाने के लिए बड़ी मशीन भी जल्द लाई जाएगी। मनपा द्वारा तालाब में आने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए अस्थायी मिट्टी का बांध भी तैयार किया गया है, ताकि जलपर्णी के फैलाव पर नियंत्रण पाया जा सके। प्रशासन का दावा है कि बारिश से पहले तालाब की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।