logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

MD Smuggling Case: पुलिस ने मुख्य सूत्रधार सहित तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: दो करोड़ की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने मुख्य सूत्रधार सहित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों का नाम संदीप तिवारी, पंकज चरडे और अक्षय खडे है। पुलिस के संदीप को जहां उत्तर प्रदेश के जौनपुर और अन्य दोनों आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार किया है। संदीप इस तस्करी के मुख्य सरगना है। इन गिरफ़्तारी के बाद आरोपियों की संख्य बढ़कर सात पहुच गई है। इस बात की जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश (CP Amitesh Kumar) कुमार दी। 

संदीप अंतराष्ट्रीय ड्रग्स पैडलर

पुलिस आयुक्त ने बताया कि, संदीप तिवारी पुराना और अंतराष्ट्रीय ड्रग्स पैडलर है। कुछ साल पहले मुंबई में पकड़ी गई 1000 करोड़ की ड्रग्स मामले में भी वह आरोपी था। इस मामले में वह दो साल जेल में भी रहा। फ़िलहाल वह जमानत पर बाहर था और जौनपुर में रह रहा था। वहीं उसके दोनों साथी पंकज और अक्षय भी पुराने अपराधी है। दोनों के ऊपर एनपीडीएस के कई मामले दर्ज है। हालांकि, दोनों मे से एक नागपुर छोड़ मुंबई में रहने लगा था।

साथियो के मदद से ड्रग्स की तस्करी 

आरोपी तिवारी अपने मुंबई में पंकज और अक्षय की मदद से ड्रग तस्करी के इस पूरे गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था। इन दोनों आरोपियों को नागपुर क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने उस समय गोवा में छापा मारकर गिरफ्तार किया जब वह होली के मद्देनजर एक बड़े ड्रग्स के कंसाइनमेंट को देने के लिए वहां पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मुंबई से एक गाड़ी भी बरामद की है जिस को मॉडिफाई कर ड्रग तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: G20 Meeting: मनपा के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने दी मंजूरी, 122 करोड़ किए जारी

मकोका के तहत कार्रवाई

कुमार ने बताया कि, पुलिस ने सभी आरोपियों को नागपुर ला लिया है और उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां सभी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। आयुक्त ने बताया कि, पकड़े गए सभी सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस मकोका के तहत कार्रवाई करने वाली है।

क्या है मामला? 

नागपुर क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स दस्ते ने 3 मार्च को वर्धा रोड से दो आरोपियों को करीब 2 करोड रुपए की एमडी के साथ पकड़ा था। एंटी नारकोटिक्स दस्ते सोनेगांव के पास एक दुपहिया गाड़ी से जाते हुए आरोपी कुणाल गभने और गौरव कालेश्वरराव को करीब 2 करोड रुपए की एमडी के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपीयों ने पूछताछ में वर्धा से इस एमडी की खेप लाने की बात स्वीकार की जिसे वे पारड़ी के अपने साथी अक्षय येवले को पहुंचाने वाले थे। पुलिस ने उसी शाम अक्षय येवले को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: सड़कों से भिखारी मुक्त अभियान पर सीपी की सफ़ाई,बोले नागरिकों की लगातार शिकायत के बाद ले रहे एक्शन