logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Khaparkheda: पानी की टंकी में नहाते दिखे नाबालिग बच्चे, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल


नागपुर: जिले के खापरखेड़ा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जल स्वराज योजना के तहत बनी नई पानी की टंकी में नाबालिग बच्चों के नहाने और तैरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लापरवाही से न केवल किसी बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है, बल्कि भविष्य में पेयजल की शुद्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

खापरखेड़ा के चिचोली ग्राम पंचायत क्षेत्र में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण विभाग द्वारा निर्मित नई पानी की टंकी अभी परीक्षण के दौर में है। टंकी में भरे पानी में गांव के नाबालिग बच्चे जान जोखिम में डालकर नहाते और तैरते दिखाई दे रहे हैं। ग्राम पंचायत की चेतावनियों के बावजूद यह सिलसिला जारी है। 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही भविष्य में इसी टंकी से पेयजल आपूर्ति होने वाली है, ऐसे में पानी दूषित होने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने और टंकी का प्रवेश द्वार बंद करने की मांग की है।