logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मोबाइल ने पीढ़ी ख़राब कर दी, आज बच्चे वीडियो देख रहे कल पोर्न देखेंगे; केंद्रीय मंत्री गडकरी ने क्यों कहा ऐसा?


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने काम के लिए जाने जाते हैं। इसी के साथ अपने साफगोई के लिए मुँह पर बोलने के लिए भी जाने जाते हैं। वह सार्वजनिक मंचों पर ऐसी बात बोल देते हैं, जो आम व्यक्ति या तो अकेले या दो जानो के ही बीच में बोल पता है। ऐसा ही वाकया आज हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री से सार्वजनिक तौर पर मोबाइल और पोर्न को लेकर ऐसी बात बोल दी, जिससे वहां मौजूद लोग देखते रह गए। 

दरअसल, शनिवार को मोदी सरकार के नौ साल पुरे होने पर भाजपा के व्यापारिक अघाड़ी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य व्यक्त के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने जहां केंद्र सरकार द्वारा किये कामों को गिनाया। इसी के साथ नागपुर को कैसे विकसित और सुन्दर हो सकता है उसका खाका भी रखा। 
इसी पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने शहर के अंदर के उद्यानों और उनके संरक्षण पर बात कर रहे थे। इसी दौरान बोलते हुए कहा, "हम अपने यहाँ के उद्यान अच्छा रखेंगे तो वहां बच्चे खेलेंगे। नहीं तो बच्चे घर में बैठे मोबाइल टिक-टिक करते बैठे रहते हैं।" 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "कहाँ से आया मोबाइल मुझे पता नहीं। पीढ़ियां बर्बाद कर दी। आज हो कार्टन देख रहा है, कल वह पोर्न देखेगा। क्या होगा देश का? ऐसी चिंता भी जाहरी की। इसलिए हमें अपने बच्चे के लिए तय करना है।" 

गडकरी ने कहा कि, मेरा सपना है ही कि, शहर के एक लाख बच्चे शाम को गार्डन में जाएँ और वहां खेले। इन बच्चों में गरीब के भी हो और आमिर के भी।"  उन्होंने कहा, “पूर्व महापौर संदीप जोशी ने यशवंत स्टेडियम में महिलाओं के लिए क्रीड़ा महोत्सव लेने की बात कही। मैंने कहा कहाँ से आएगी। लेकिन जब हुआ तो 60 साल के ऊपर की 4000 महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। वीएनआईटी में हुए कार्यक्रम में 5000 लोग शामिल हुए।”