logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

सेंट्रल जेल में फिर कैदी के पास मिला मोबाइल फोन और सिम, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप


नागपुर: सेंट्रल जेल में कैदियों के पास से मोबाइल फोन, सिम सहित अन्य वस्तुओं के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक बार फिर एक कैदी के पास से मोबाइल फोन, सिम, दो बैटरी सहित एमसील बरामद किया गया है। जिस कैदी के नाम से यह सामान बरामद किया गया है उसका नाम प्रणय तुकाराम वोरसे (33, मालेगांव) निवासी के रूप में की गई है। आरोपी मालेगांव के एक मामले में सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पर महाराष्ट्र और गुजरात में कई मामले दर्ज है। गुजरात के एक मामले को लेकर पांच जनवरी को पुलिस उसे अदालत में पेश करने के लिए लेकर गई थी। वहीं शनिवार सुबह उसे वापस लेकर नागपुर लौटी। जेल में प्रवेश करने के दौरान जब कैदी की जांच की गई तो आरोपी के अंडरगारमेंट्स में पुलिस को एक मोबाइल, सिम सहित एमसील के दो पैकेट मिले।

कैदी के पास मिले सामान को जब्त कर जेल अधिकारियों ने इस बात की जानकारी तुरंत अजनी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अजनी पुलिस के एसआई सहित बड़े अधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि, पिछले साल नवंबर महीने में कैदियों के पास से मोबाइल , सिम सहित गांजा बरामद किया गया था। इस घटना के बाद राज्य भर में हड़कंप मच गया था। घटना के सामने आने के बाद शहर पुलिस ने पूरे जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी के साथ कैदियों की मदद करने वाले कुछ पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया।