logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इतवारी में बनेगा आधुनिक बाजार, केंद्रीय मंत्री ने एनआईटी और मनपा अधिकारियो को सर्वे का दिया आदेश


नागपुर: शहर के व्यस्त इलाके इतवारी की समस्याओं को सुलझाने का निर्देश केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी (Nitin Gadkari) ने दिया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने महानगर पालिका (NMC) और सुधऱ प्रन्यास (NIT) के अधिकारीयों के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री ने इतवारी के सभी बाजारों को एकीकृत कर एक अत्यआधुनिक बाज़ार बनाने के लिए सर्वे करने का आदेश दिया। 

इतवारी नागपुर शहर का व्यस्त इलाका है। यहाँ कई तरह के बाजार है। जिसमें अनाज, लोहा, कपडा इत्यादि। जैसे जैसे शहर का दायरा और जनसख्या बढ़ती गई, यहाँ व्यस्तता बढ़ गयी। मौजूदा समय में संकरी गलियों और सडको पर वाहनों के पार्क होने के कारण इस क्षेत्र में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है। 

इसी को देखते हुए बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ने भाजपा व्यापारी अघाड़ी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा था कि, इतवारी के मौजूदा बाजार की जगह, नए आधुनिक और सभी सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित बाजार बनाकर देने की बात कही थी। इसी के साथ उन्होंने शहर के जितने भी व्यापारी एशोसिएशन से प्रस्ताव देने की मांग की थी। 

इसी के मद्देनजर आज गड़करी ने बैठक में मनपा आयुक्त राधाकृष्ण बी को इतवारी की समस्याओ को सुलझाने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री ने इतवारी के अलग-अलग बाजारों को एकीकृत कर एक अत्याधुनिक बाजार के निर्माण का निर्देश दिया। गड़करी ने नए बाजार का एक प्लान तैयार कर लोहा मार्केट, अनाज मार्केट, दही बाजार, किराना बाजार के सभी रिटेल दुकानदारों को दुकान उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

इतवारी परिसर में मनपा की भी जमीने 

जिस जगह में इतवारी के बाजार मौजूद है। वहां व्यपारियों के साथ मनपा की भी जमीन मौजूद है। इस कारण बाजार के पुनर्निर्माण में मनपा को ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। मिली जानकारी एक अनुसार, पुनर्निर्माण  के तहत जितने भी व्यापारियों की मौजूदा दुकाने अधिग्रहण की जाएगी, उसकी जगह जो नई दूकान केवल निर्माण कीमत पर दी जाएगी।