Nagpur: बारिश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, आठ घंटे में 173 मिमी बरसे बादल

नागपुर: जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने सभी अपने पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। बुधवार रात 11 बजे से शूरू हुई बारिश गुरुवार सुबह सात बजे तक जारी रही। आठ घंटे में शहर के अन्दर 173 मिमी बारिश हुई। बीते 29 साल में यह पहला मौका है जब जुलाई महीने में एक रात में इतनी बारिश हुई है। इसके पहले 1994 में जुलाई महीने में 303 मिमी बारिश हुई थी।

admin
News Admin