logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Monsoon: एक दिन की बारिश से शहर को किया ठंडा, तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट


नागपुर: मानसून के इंतजार में बैठे नागपुर वासियों को गुरुवार को बड़ी राहत मिली। मानूसन आने वाले की पहली की बारिश शुरू हो गई। रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार के मुकाबले आज के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को नागपुर सहित तमाम जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नागपुर का तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सामान्य के मुकाबले तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं गोंदिया जिला आज सबसे कम तापमान वाला जिला साबित हुआ, जहां का तापमान गिरकर 27.6 हो गया, जो सामान्य तापमान से 6.4 प्रतिशत कम है।

25-26 को ऑरेंज अलर्ट की जारी

मौसम विभाग ने आने वाली 25 और 26 जून को शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन दोनों जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसी के साथ विभाग ने भंडारा, वर्धा, गोंदिया, चंद्रपुर और गडचिरोली में भी गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

ऐसा है तमाम जिलों का तापमान 

अकोला 

39.2

अमरावती 

32.2

बुलढाणा 

36.8

चंद्रपुर 

29.4

गडचिरोली 

30

गोंदिया 

27.6

नागपुर 

29

वर्धा 

28.5

वाशिम 

37.6

यवतमाल 

33.2