logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महेंद्र नगर और मोतीबाग से 2700 से अधिक अनाज किट जब्त, किट में मिले नरेंद्र जिचकार के प्रचार पत्र, पुलिस ने किया मामला दर्ज


नागपुर: पश्चिम नागपुर से निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र जिचकार पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। दरअसल, शहर के महेंद्र नगर और मोतीबाग परिसर से 2700 से अधिक अनाज किट जब्त की गई है। इस किट में जिचकार के प्रचार पत्र बरामद किये गए हैं। इस संदर्भ में शिकायत के बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।  

नागपुर के मोतीबाग सेंट्रल रेलवे कॉलोनी में 220 राशन किट बरामद हुई है। वहीं, महेंद्र नगर से 2500 से अधिक अनाज किट जब्त की गई। जिसके कीमत 15 लाख रुपए बताई गई है। चुनाव आयोग की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

दोनों जगहों से बरामद सभी राशन कीटों में पश्चिम नागपुर के निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र जिचकार के प्रचार पत्रक पाए गए। आयोग को सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए राशन किट जमा की जा रही हैं। उड़न दस्ते ने जब छानबीन की जिसके बाद यह किट बरामद हुईं। 

चुनाव को देखते हुए जिचकार पर अचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। इस संदर्भ में पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया है। वहीं, जिचकार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि अनाज किट मेरी नहीं है बल्कि मुझे बदनाम करने के लिए किट में पत्र जानबूझकर डाले गए हैं।  

देखें वीडियो: