logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाबालिग बच्चियों को माँ ही धकेलना चाहती थी ज़िस्मफ़रोशी के धंधे में,पुलिस ने दलाल को किया गिरफ़्तार


नागपुर: नागपुर शहर की पांचपावली  थाने की पुलिस की टीम ने एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया है जहां एक कलयुगी मां अपनी ही दो नाबालिग बेटियों को एक दलाल की मदद से देह व्यवसाय के लिए जबरदस्ती गोवा भेजने की तैयारी कर रही थी। गोपनीय जानकारी मिलने के बाद इस दलाल को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से इन दोनों नाबालिग किशोरियों को भी रेस्क्यू किया है। पुलिस इस मामले में नाबालिग किशोरियों की मां सहित उसकी एक और महिला साथी की भी तलाश कर रही है।  एनजीओ के माध्यम से खबर मिलने के बाद पांचपावली पुलिस की टीम ने इन दोनों नाबालिग बच्चियों को एक दलाल के चंगुल से छुड़ा कर आरोपी दलाल को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी 45 वर्षीय अमित उर्फ टोनी धनविजय बताया जा रहा है जो कि पांचपावली पुलिस थाने के पंचशील नगर में रहता था। दरअसल पीड़ित बच्चियों के पिता उन्हें छोड़कर जा चुके हैं और परिवार से अलग रहते हैं। पीड़ित नाबालिग बच्चियों की आरोपी मां की पहचान तब्बू शेख नामक महिला से हुई जो कि देह व्यवसाय के धंधे में लिप्त बताई जा रही है। उसने ही जल्दी अमीर बनने का लालच देकर महिला को पहले अपने साथ देह व्यवसाय के धंधे में लेकर आई और अब उसकी दोनों नाबालिग बेटियों को भी इस धंधे में लाने की तैयारी कर रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों बच्चियों को यवतमाल और उसके बाद नागपुर में ग्राहकों के सामने पेश किया गया था. लेकिन बच्चियों ने ग्राहकों से संबंध बनाने से इंकार कर दिया था जिसके बाद अब आरोपी दलाल अमित इन दोनों बच्चियों को जबरदस्ती गोवा में देह व्यवसाय के लिए भेजने की तैयारी कर रहा था।आरोपी दलाल अमित की पत्नी तब्बू शेख और पीड़ित बच्चियों की मां गोवा में ही देह व्यवसाय के धंधे में लिप्त बताई जा रही हैं और इन दोनों बच्चियों को भी इसी धंधे में धकेलने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया है साथ ही इन दोनों बच्चियों की मां और उसकी महिला साथी की भी तलाश कर रही है।