logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

जब पैड पहनकर बैटिंग करने उतरे मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी, गझदर लीग में मनपा ने आरबीआई को 9 रनों से हराया 


नागपुर: विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन द्वारा आयोजित गझदर लीग टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में नागपुर महानगर पालिका ने शानदार जीत हासिल की। मनपा ने आरबीआई को नौ रनों से हरा कर जीत के साथ शुरुआत की। मैच में मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी ने भी बैटिंग की। मनपा इतिहास में यह पहला मौका है जब आयुक्त ने क्रिकेट लीग में भाग लिया। 

सिविल लाइंस के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रिजर्व बैंक की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।  टीम के लिए प्रणुज नायर ने 68 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान नितिन जेड (50) ने अर्धशतक लगाया। अर्धशतक बनाकर रिटायर हो गए। इसके बाद नगर आयुक्त एवं प्रशासक राधाकृष्णन बी. बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, वे जल्दी ही पवेलियन लौट गए। नागपुर मनपा ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन बनाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीआई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। शुरूआती झटके के बाद टीम संभाल नहीं पाई और 20 ओवर में 126 रन ही बना सकी। इसी के साथ मनपा ने आरबीआई को नौ रनों से हरा दिया। आरबीआई की तरफ से नीरज गवांडे ने टीम के लिए 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ अमिताभ श्रीवास्तव (47), कप्तान परिमल हेडाऊ (44), मनीष डोसी (25) ने अच्छी बल्लेबाजी की। मनपा की तरफ से आमिर मोतघरे ने अहम भूमिका निभाई और 4 ओवर में केवल 16 रन दिए।