logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 10वीं का रिजल्ट बना काल, दो नाबालिगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


नागपुर: मैट्रिक रिजल्ट से आहात दो नाबालिग छात्राओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। युवतियों की पहचान रामदुलारी पंचम झारीया (17, सोनबा नगर) और चेतना भोजराज भोयर (16,  प्लॉट न. 91, शशीकांत सोसायटी, काच कंपनी जवळ, बहादुरा) निवासी के रूप की गई है। रामदुलारी जहां परीक्षा में फेल हो गई थी, वहीं चेतना को अनुमान के मुताबिक अंक नहीं मिले थे। जिससे दोनों तनाव में थे। 

पहली घटना वाड़ी थाना अंतर्गत हुई। मृतक रामदुलारी अपने परिवार एक साथ सोनबा नगर स्थित किराये के माकन में रहती थी। एक तारीख को आए बोर्ड परीक्षा के परिणाम में वह सफल नहीं हो पाई। इस कारण वह तनाव में थी। शुक्रवार को जब घर पर कोई नहीं था तो सीलिंग फैंस से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। परिजन जैसे ही लौटे तो उन्होंने रामदुलारी को फंदे में लटके हुए देखा। इसके बाद उन्होंने उसे उतारा और इलाज के लिए मेयो अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

दूसरी घटना सक्करदरा थाना अंतर्गत हुई, जहां 16 वर्षीय युवती ने कम मार्क्स आने के कारण फांसी लगा ली। छात्रा को 10th बोर्ड परीक्षा में 71 प्रतिशत मिले थे। मन मुताबिक मार्क्स नहीं मिलने के कारण वह नाराज चल रही थी। गुरुवार को चेतना अपने बेडरूम में गई और सीलिंग फैंस में ओढ़नी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इसके बाद पिता पहुंचे और निचे उतारा और अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।