logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तेज रफ़्तार कार ने दो पहिया को मारी टक्कर, युवती की हुई मौत


नागपुर: शहर में सड़क दुर्घटना लगातार बढ़ती जारही है। रोजन कई सड़क हादसे सामने आरहे हैं, जिन्हे कई लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही एक हादसा बुधवार को पारडी थाना अंतर्गत भरत नगर में हुआ, जहां सामने से आ रही ओमनी कार ने छात्रा की दुपहिया को सामने से टक्कर मार दी। और गाड़ी समेत छात्रा को घसीटते हुए आगे ले गयी। हादसे के बाद छात्रा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।

हादसे में मरने वाली युवती की पहचान नेताजी नगर निवासी 24 वर्षीय छात्रा वैष्णवी धर्मे के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, वैष्णवी अपने मामा की लड़की को छोड़ने के लिए सूर्य नगर गयी हुई थी। यह से लौटते हुए यह हादसा हुआ। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे दिखाई दे रहा है की वैष्णवी को सामने से तेज रफ़्तार से आ रही ओमनी कार पहले सामने से टक्कर मारती है, फिर उसे घसीटते हुए कुछ दूर तक ले जाती है। इस घटना के बाद पुलिस ने कार को जप्त कर ड्राईवर को गिरफ़्तार कर लिया है। वैष्णवी सीए की पढाई कर रही थी और 15 दिन पहले ही उसका थर्ड ईयर का रिज़ल्ट आया था।