logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: समृद्धि महामार्ग पर फिर हादसा, ट्रक ने ट्रेक्टर को मारी टक्कर, दो मजदुर गंभीर घायल


नागपुर: सिंदखेड़ाराजा में विदर्भ ट्रैवल्स में लगी आग में 25 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे के दूसरे दिन के बाद रविवार दोपहर 12.30 बजे समृद्धि राजमार्ग फिर हादसा हो गया। जहां एक कंटेरनर ने ट्रेक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में घास काट रहे दो मजदुर ट्रैक्टर और ग्रिल में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों के नाम आत्माराम यादव और कृष्णा यादव हैं। दोनों के इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी एक अनुसार, समृद्धि हाईवे के प्रवेश द्वार यानी जीरो पॉइंट पर दो मजदूर घास काट रहे थे। कटी हुई घास को रखने के लिए वहां एक ट्रैक्टर खड़ा किया गया था. घास काटने के बाद मजदूर उसे ट्रैक्टर में डाल रहे थे. जब मजदूर ट्रैक्टर में घास लाद रहा था तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। जिससे दोनों मजदूर समृद्धि के प्रवेश द्वार पर लगी चौक की ग्रिल और ट्रैक्टर के बीच दब गए। इस घटना से वहां सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी है कि उनकी हालत गंभीर है। लगातर होरहे हादसों के बाद क्या यह समृद्धि महामार्ग दुर्घटना महामार्ग बनने की राह है? ये सवाल उठाया गया है।