logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर के अवैध वॉटर प्लांट्स पर होगी कार्रवाई! नितिन राउत की मांग पर मंत्री झीरवल ने मनपा को दिए निर्देश


नागपुर: शहर में अवैध वॉटर प्लांट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। मंत्री नितिन राऊत की मांग के बाद संबंधित मंत्री नरहरि झिरवाल ने मनपा प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे प्लांट्स पर तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए।  

अवैध तरीके से संचालित हो रहे वॉटर प्लांट्स को लेकर सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। मंत्री Nitin Raut ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए शहर में बिना अनुमति और मानकों के विपरीत चल रहे प्लांट्स पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मंत्री नरहरि झिरवाल ने मनपा अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी प्लांट्स की व्यापक जांच की जाए।

बैठक में यह बात सामने आई कि कई जल शुद्धिकरण संयंत्र बिना वैध लाइसेंस, गुणवत्ता प्रमाणन और नियमित निरीक्षण के संचालित हो रहे हैं। इससे एक ओर जहां सरकार को राजस्व हानि हो रही है, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने के साथ ऐसे प्लांट्स की संख्या में इजाफा होता है, लेकिन गुणवत्ता जांच पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वॉटर प्लांट्स का सर्वे कर उनकी वैधता, पानी की गुणवत्ता, फिल्ट्रेशन सिस्टम और लाइसेंस की स्थिति की जांच की जाए। जो प्लांट नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यकतानुसार सील करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही, संबंधित विभाग को नियमित मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन जल्द ही विशेष अभियान चलाकर शहर के विभिन्न इलाकों में जांच करेगा। सरकार के इस कदम को मिलावटी और असुरक्षित पेयजल पर रोक लगाने तथा नागरिकों को सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है।