logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मालमत्ता कर वसूली पर सख्ती, महापौर नीता ठाकरे ने 31 मार्च से पहले लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश


नागपुर: चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल 42 दिन शेष हैं। ऐसे में नागपुर महानगर पालिका ने संपत्ति कर (मालमत्ता कर) वसूली में तेजी लाने का निर्णय लिया है। महापौर नीता ठाकरे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च से पहले निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए और बकायादारों से अधिकतम कर वसूली सुनिश्चित की जाए।

मनपा मुख्यालय स्थित डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृति स्थायी समिति सभागार में कर विभाग, बाजार विभाग तथा स्थावर विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमहापौर लीला हाथीबेड, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी., उपायुक्त मिलिंद मेश्राम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त (राजस्व) मिलिंद मेश्राम ने वर्ष 2025-26 की कर निर्धारण प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण करते हुए बताया कि सभी जोन कार्यालयों को वसूली के स्पष्ट लक्ष्य दिए गए हैं और अधिकारी लक्ष्य पूर्ति के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

महापौर निता ठाकरे ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक संपत्ति कर वसूला जाए। साथ ही नई निर्मित संपत्तियों को कर दायरे में लाया जाए और संपत्तियों में हुए बदलाव के अनुसार कर समय-समय पर अद्यतन किया जाए। उन्होंने प्रत्येक जोन स्तर पर सहायक आयुक्तों को विशेष निगरानी रखने तथा नियमों के अनुसार सख्ती से वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए।

महापौर ने नागरिकों से भी अपील की कि वे समय पर अपना संपत्ति कर अदा कर शहर के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग दें। मनपा प्रशासन आने वाले दिनों में वसूली अभियान को और तेज करने की तैयारी में है।