logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: पृथक विदर्भ को लेकर आंदोलन हुआ तेज, उपमुख्यमंत्री फडणवीस के आवास पर धमके आंदोलनकारी


नागपुर: स्वत्रंत विदर्भ समेत कई की मांगो को लेकर विदर्भवादी नेता बुधवार को बेहद आक्रामक हो गए। बुधवार को विदर्भवादी नेताओ ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निवास स्थान तक लॉन्ग मार्च निकाला। हालांकि, आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किया हुआ था। जिसके चलते मोर्चे को बिच में रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओ में बिच झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस ने कई नेताओ और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।  

अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर उपराजधानी में बड़ी तादाद में विदर्भवादी नेता जमा हुए। जिसके बाद आंदोलनकारियों ने शहर के संविधान चौक से उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस के निवासस्थान तक विशाल मोर्चा निकाला गया।  इस मोर्चे में विदर्भ के सभी जिलों से आये कार्यकर्ता हजारो की संख्या में शामिल हुए। मोर्चे में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भोले पट्रोल पंप चौक से पहले ही विदर्भवादियों के इस मार्च को रोक दिया।

आंदोलनकारियों को देखते हुए पुलिस ने तगड़ा बंदोबस्त किया गया था। इस दौरान पुलिस की कई टीमें मौके पर मौजूद रही। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने भोले पेट्रोल पंप पर बैरिगेडिंग की गई। बैरिगेड और पुलिस को देखते ही विदर्भवादी नेता बेहद ही आक्रामक हो गए। उन्होंने जबरदस्ती पुलिस के बैरिकेड को हटाने का प्रयास किया। कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी बेरिकेड लांघने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग कर सभी आंदोलनकारियों को पीछे खदेड़ना पड़ा। 

पुलिस और बैरिगेडिंग के बावजूद आंदोलनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और विदर्भवादीयो के बीच झड़प भी हुई। परिसर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ को हिरासत में लिया।