logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट पर मिली विस्फोटक सामग्री, स्क्रीनिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट, मची अफरा तफरी


नागपुर: डॉ बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पार्सल सेक्शन में पटाखे में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक से भरा एक पार्सल फट गया। यह पार्सल मुंबई के लिए बुक किया गया था। इसे नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में लोड किया जाना था। स्क्रीनिंग के दौरान उसमें ब्लास्ट हो गया। पार्सल में विस्फोट होते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। सोनेगांव पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

सोनेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि वाशिम की एक महिला ने मुंबई के लिए यह पार्सल बुक किया था। पुलिस के अनुसार पार्सल के अंदर रखे गए विस्फोटक का उपयोग बंदरों को डराने के लिए किया जाता है। 

पार्सल को डीटीडीसी कुरियर सेवा के माध्यम से भेजा गया था। एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान कर्मियों ने पैकेज के अंदर कुछ संदिग्ध देखा और आगे की जांच के लिए इसे अन्य पार्सल से अलग कर दिया। 

पार्सल को फर्श पर रखने पर उसमें से धुआं निकलने लगा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सोनेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जिस के बाद आगे की जांच के लिए पार्सल को जब्त कर लिया गया है।