logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: फ्लाइट में बिगड़ी बांग्लादेशी यात्री की तबियत, नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग


नागपुर: शारजाह से चिटगांव जा रही बांग्लादेशी एयरलाइन्स एयर अरेबिया की फ्लाइट में एक मरीज की अचानक तबियत ख़राब हो गई। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत नागपुर के बाबा साहेब अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मरीज का इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, एयर अरेबिया की शारजाह से चिटगांव फ्लाइट क्रमांक (G9-526) से 60 वर्षीय बांग्लादेशी व्यक्ति की अचानक तबियत ख़राब हो गई। खून की उलटी होने के कारण और तबियत बिगड़ने के कारण फ्लाइट को बुधवार सुबह साढ़े सात बजे नागपुर के अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लैंड कराया गया।

फ्लाइट में मौजूद पायलेट ने मेडिकल इमरजेंसी को लेकर एरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर मेडिकल और डॉक्टरों की टीम सतर्क हो गए। जैसे ही फ्लाइट की लैंडिंग हुई। तुरंत मरीज को बाहर लगाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फ़िलहाल मरीज को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं फ्लाइट प्रशासन ने मरीज की स्थित की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है। जल्द ही उनके नागपुर पहुंचने की संभावना है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद 7 बजकर 10 मिनट पर फ्लाइट ने दोबारा उड़ान भरी।