logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: शराब पीकर बीटा करता था विवाद, बेटे ने गला घोंटकर की हत्या


नागपुर: मौदा थाना अंतर्गत एक पिता द्वारा अपनी बेटे की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता रतन शेंडे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक की पहचान अश्विनी रतन शेंडे के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने मृतक बेटे के साथ मौदा तहसील के धनला गांव में रहता था। बीटा शराब का आदि का था। शराब पीने के बाद वह पिता से विवाद और मारपीट करता था। रविवार को हमेशा की तरह अश्विनी मौदा तालुका के बोरगाँव में शराब पीने गया था। पीने के बाद अश्विनी बंद पंथेला के किनारे सो रहा था। संयोग से साधु बाप रतन वहाँ आ गया। अश्विनी को सोता देखा पिता ने पहले बेटे की पिटाई और इसके बाद फंदे से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या बताने के लिए पिता बेटे को पहले अस्पताल ले गया और फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही।  लेकिन आखिरकार रतन की साजिश नाकाम हो गई।

 मिली जानकारी के मुताबिक, तीन दिनों से दोनों के बीच गाडी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर आज पिता रतन ने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के लिए पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मौदा पुलिस आगे की जाँच कर रही है।