logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सम्मोहित कर बुजुर्ग से साढ़े चार लाख के भूषण लुटे, पुलिस में मामला दर्ज


नागपुर: मॉर्निंग वॉक के लिए गए एक बुजुर्ग को सम्मोहित कर तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा लाखो का आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। यह वारदात शनिवार सुबह धरमपेठ स्थित पैंटालूम के पास हुई। इस मामले में 70 वर्षीय पीड़ित बुजुर्ग रमेश मंत्री की शिकायत पर सीताबर्डी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शिवजी नगर परिसर में रहते है और किराना स्टोर चलाते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हर दिन की तरह शनिवार सुबह करीब 6 बजे रमेश अपने घर से अपनी साईकल लेकर सेमीनरी हिल मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान धर्मपेठ स्थित पैंटालून के सामने एक अज्ञात सफेद रंग की कार में सवार होकर 3 लोग आए। कार की पहली सीट पर एक अघोरी साधू काले कपडे में बैठा हुआ था, वहीं दो लोग पिछली सीट पर बैठे हुए थे। आरोपियों में से एक ने पीड़ित से आसपास कही शौचालय है यह पूछा। जिस पर उन्होंने इनकार किया। 

इसी दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग से कहा कि, उनके बाबा आएं है आओ आशीर्वाद लेलो। धर्मिक प्रवृत्ति होने के कारण पीड़ित उनके झांसे में आ गये और दर्शन करने कार के पास पहुंच गए। बुजुर्ग ने अघोरी के पैर पड़े। इसी दौरान आरोपी ने उनसे 10 रुपए की नोट मांगी। नोट देने पर उसमे फूंक मारकर वापस लौटा दिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि, तुमने गले में पहली रुद्राक्ष की माला और अंगूठी बहुत अच्छी पहनी हुई है, जरा दिखाओ। पीड़ित बुजुर्ग ने अपनी माला और अंगूठी अघोरी को दे दी। जैसे ही अंगूठी और माला हाथ में आई आरोपी ने बुजुर्ग को धक्का दिया और वहां से फरार हो गए। 

आरोपियों के धक्का देने के कारण पीड़ित बुजुर्ग जमीन पर गिर गए। इसके बाद पीड़ित ने 112 पर फ़ोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अंबाझरी थाने के बिट मार्शल वारदात वाली जगह पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। इस दौरान पुलिस को एक सफ़ेद रंग की बिना नंबर वाली कार दिखाई दी। यह कार कोरडी की तरफ से आते हुए और हिंगना की तरफ जाते हुए दिखाई दी। पीड़ित की शिकायत पर सीताबर्डी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।