logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाड़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरो की टोली का किया भंडाफोड़


नागपुर: वाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरो की एक टोली का भंडाफोड़ किया है। आरोपी नागपुर से वाहन चोरी कर उसे पडोसी जिलों में बेचने के काम करते थे।  ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को अमरावती जिले से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान 20 से ज्यादा चोरी के मामले का खुलासा हुआ, इस दौरान आरोपियों के पास से 16 दोपहिया सहित भी जब्त किए।

बीते दिनों शहर में  वाहन और घर का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना बढ़ गई थी। इन वारदातों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए पुलिस बीते 15 दिनों से काम में लगी हुई थी। इसी दौरान वाड़ी पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि,शहर से चोरी किये जारहे वाहनों को अमरावती में बेंचा जारहा है। जानकारी के आधार पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली की शहर में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कई आरोपी अमरावती में पहचान बदलकर रह रहे हैं।

जानकारी के पुख्ता होने पर वाड़ी पुलिस ने एक टीम को तैयार किया और अमरावती पहुंची। स्थनीय पुलिस की मदद से पुलिस ने जाल बिछाया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक लेखीराम लांजेवार, (20, कतरोल वाडी, अंबेडकर नगर, वाड़ी)  संकेत दीपक कडू (21, श्रीनगर नारायणपुर रोड, अचलपुर, अमरावती) कुणाल किसान बाने (रामबाग कॉलोनी, इमामवाड़ा) और प्रीतम उर्फ ​​सिंधु उमाशंकर शर्मा (अबेदकर नगर, कंट्रोल वाडी) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने नागपुर शहर के विभिन्न थाने में 20 से ज्यादा वाहन और घर चोरी करने का मामला सामने आया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।