logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आदि पुरुष पर नहीं थम रही रार, मनोज मुन्तशिर और प्रभास की तस्वीर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरसाए चप्पल-जूते


नागपुर: फिल्म आदि पुरुष के को लेकर रार थमता नहीं नजर आ रहा है। फिल्म के लेखक और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को शहर के पंचशील सिनेमा के बाहर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फिल्म के विरोध में आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान राम का अपमान का आरोप लगते  हुए रोक लगाने लेखक और अभिनेता प्रभास की तस्वीरों पर जुटे-चप्पल भी बरसाए। इसी के साथ उन्होंने जल्द से जल्द फिल्म पर रोक लगाने की मांग भी की।

जब से आदिपुरुष रिलीज हुई है, तब से लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। फिल्म में भगवान हनुमान और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को जिस तरह के संवाद दिए गए हैं। इसको लेकर आम नागरिकों सहित राजनीतिक दलों ने फिल्म के निर्माता, लेखक और निर्देशको को आम जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के विरोध में प्रदर्शन की मांग की और जल्द से जल्द रोक लगाने की मांग की।

पंचशील चौक पर उत्तर नागपुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र पाँड़े की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थियेटर के सामने जमा हुए और फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगते हुए लेखक मनोज मुन्तशिर और अभिनेता प्रभास की तस्वीर पर जुटे-चप्पल भी बरसाए।

पूरी स्टारकास्ट के खिलाफ दर्ज कराएंगे शिकायत 

इस दौरान पांडे ने कहा कि, "फिल्म में सनातन परंपरा और भगवान राम का  अपमान किया गया है। यह हम नहीं सहेंगे। फिल्म से जिस तरह से रावण को दिखाया गया है, वह पूरी तरह गलत है। हम जल्द से जल्द फिल्म को बैन करने की मांग करते हैं। इसी के साथ पांडे ने पूरी फिल्म के स्टारकास्ट के खिलाफ मामला दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।