logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: होटल की स्विमिंग पुल में डूबकर व्यापारी की मौत, सिख रहे थे तैरना


नागपुर: सोनेगांव पुलिस थाना अंतर्गत होटल प्राइड के स्विमिंग टैंक में डूबने से फेब्रीकेशन व्यापारी की मौत हो गई। मृतक सुशांत मधुसुदन धोपटे (51) मेंघरे ले-आऊट बताया जा रहा है। फेब्रीकेशन व्यापारी धोपटे दो माह से होटल प्राइड में 12 साल के बेटे शौर्य और 17 साल की बेटी शगुन से साथ तैराकी सीख रहे थे। सुबह 9 बजे स्विमिंग क्लास खत्म होने पर प्रशिक्षक कपड़े बदलने के लिए चला गया। उस वक्त धोपटे, उनकी बेटी शगुन तथा एक चिकित्सक टैंक में ही थे। 

शगुन और चिकित्सक टैंक के एक छोर पर तथा धोपटे दूसरे छोर पर तैराकी करने लगे। इसी दौरान धोपटे अचानक पानी में डूब गए। दूसरे छोर पर होने से शगुन और चिकित्सक को इसका पता नहीं चल पाया। प्रशिक्षक जब कपड़े बदलकर लौटा तो उसने शगुन से धोपटे के संबंध में पूछा तो शगुन ने यहीं तैर रहे थे बोला। जब प्रशिक्षक ने टैंक के अंदर झांक कर देखा तो उन्हें धोपटे टैंक में डूबे हुए नजर आए। 

उसने छलांग लगा कर उ धोपटे को टैंक से बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना का पता चलने पर सोनेगांव के एएसआई दोड़के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।