logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर


नागपुर: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा घोषित ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026’ के नतीजों में नागपुर शहर ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में नागपुर ने 183.8 अंक के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 10वां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि सर्वेक्षण में शामिल महाराष्ट्र के शहरों में नागपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए महापौर नीता ठाकरे और नागपुर महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने नागपुरवासियों को बधाई दी है। उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति की सभापति शिवानी दाणी-वखरे और सत्तापक्ष नेता नरेंद्र ‘बाल्या’ बोरकर ने भी इस प्रदर्शन के लिए नागरिकों का अभिनंदन किया है।

महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि नागपुरवासियों का स्वास्थ्य और स्वच्छ हवा हमारा प्रमुख लक्ष्य है। इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इस उपलब्धि से सफलता मिली है। यह सफलता नागपुर को देश के प्रमुख रहने योग्य शहरों में शामिल करने की दिशा में प्रेरणादायी साबित होगी।

मनपा आयुक्त ने इस सफलता का श्रेय प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका की स्वच्छ वायु कार्ययोजना (क्लीन एयर एक्शन प्लान) को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभिन्न विभाग और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। नागरिकों के सहयोग से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। आगे भी वायु प्रदूषण कम करने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

नागपुर महानगरपालिका द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई पहल की जा रही हैं, जिनमें पर्यावरण-अनुकूल ई-बसों का महत्वपूर्ण योगदान है। शहर में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण परियोजना भी शुरू की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम आने वाले वर्षों में देखने को मिलेंगे।