logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ब्लिंकर मोड पर रहेंगे शहर की 14 जगहों के सिग्नल, वाहन चालकों के पेट्रोल और समय की होगी बचत


नागपुर: शहर में यातायात सुचारु रखने के साथ ही वाहन चालकों का पेट्रोल बचे इसीलिए यातायात विभाग के डीसीपी अर्चित चांडक ने शहर के 14 जंक्शन पर सिग्नल ब्लिंकर मोड पर रखने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए शहर के मुख्य चौराहों पर सिग्नल लगाए गए हैं. 

ट्रैफिक के फ्लो के हिसाब से उनका समय भी निर्धारित किया गया है। लेकिन कुछ चौराहों पर ट्रैफिक कम होने के कारण सिग्नल में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। जिससे नागरिकों को बेकार में सिग्नल पर ज्यादा समय तक रुकना न पड़े और अनावश्यक उनका पेट्रोल भी खर्च न हो, इसीलिए दोपहर 1 से 4 बजे के बीच 14 स्थानों पर सिग्नल ब्लिंकर मोड पर रहेंगे. 

नीरी टी-पॉइंट, बजाजनगर चौक, गजानन स्कूल टी-पॉइंट, त्रिशरण चौक, आवारी चौक, विजय टाकीज टी-पॉइंट, कन्नमवार चौक, अहिंसा चौक, राजारानी चौक, धरमपेठ वाय पॉइंट, अजीत बेकरी टी-पॉइंट, जीपीओ चौक, मोहम्मद रफी चौक और 10 नंबर पुलिया के सिग्नल रोजाना दोपहर 1 से 4 बजे तक ब्लिंकर मोड पर रहेंगे लेकिन उपरोक्त समय पर लोगों को इन स्थानों से जाते-आते समय सावधानी भी बरतनी होगी. इन चौराहों पर स्पीड लिमिट 20 किमी प्रति घंटा तय की गई है. 

नागरिकों से अपील की गई है कि इन स्थानों से जाते समय स्पीड लिमिट का ध्यान अवश्य रखें. अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें.