logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मनपा ने निकाला मोर्चा, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार


नागपुर: शहर की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए शहर कांग्रेस ने आज गुरुवार को मनपा मुख्यालय पर मार्च निकाला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइन्स स्थित महानगर पालिका मुख्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कमिश्नर कार्यालय के सामने नारेबाजी की।  और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

वर्तमान में नागपुर महानगर पालिका में प्रशासक राज है। कोई निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं होने के कारण लोगों के मुद्दों को ठीक से नहीं संभाला जाता है। कुछ इलाकों में जलापूर्ति नियमित नहीं है। कुछ इलाके पानी की कमी से जूझ रहे हैं। शहर में सड़कों व गलियों की सफाई नियमित रूप से नहीं होती है। स्ट्रीट लाइटें समय पर नहीं बदली जातीं। इसके चलते कई दिनों तक सड़कों पर अंधेरा रहता है। 

इन सभी समस्याओं को लेकर शहर और जिला अध्यक्ष विकास ठाकरे की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता मनपा मुख्यालय के बाहर जमा हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समस्या की तख्तियां लहराते हुए मुख्य द्वार से आयुक्त कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर कार्यालय पर जोरदार नारे लगाए गए, घोषणाएं की गईं। कांग्रेस का प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

प्रदर्शन के दौरान विकास ठाकरे ने कहा, "सरकार की अमृत योजना के तहत शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वाटर चैनल बिछाए गए हैं। जल निकासी के लिए खोदी गई नालियों और सड़क किनारे छोड़े गए मलबे को नहीं हटाए जाने से यह यातायात के लिए खतरनाक होता जा रहा है। यातायात बाधित हो रहा है। दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।