logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: उधारी को लेकर हुआ विवाद, युवक ने दूकानदार की चाकू से गोदकर की हत्या


नागपुर: नरसाला परिसर में शनिवार दोपहर एक किराना दुकान संचालक की तेज धार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गणेश पानकवसे के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को युवक को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान पंकज टोंग के रूप में हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रभात नगर नरसाला परिसर में किराना दुकान चलाते हैं। वहीं आरोपी भी उसी परिसर में रहता है। 2 दिन पहले पंकज किराना दुकान में उधार में सिगरेट का पैकेट लेने के लिए आया था उसी दौरान उसका उधार में सिगरेट देने को लेकर गणेश के साथ बहसबाजी हुई थी। इस बात का गुस्सा पंकज के मन में था। शनिवार दोपहर पंकज दोबारा किराना दुकान में पहुंचा और बहस बाजी के बाद तेजधार हथियार से हमला कर गणेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया वहां से भाग गया। 

इस घटना के बाद गणेश के परिजन परिसर वासियों की  मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भी लेकर गए जहां इलाज के दौरान ही गणेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और बाद आरोपी पंकज  टोंग को भी ढूंढ  कर हिरासत में ले लिया। हुडकेश्वर पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।