logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मनकापुर रेलवे ट्रैक पर मिला श्रीलांकाई नागरिक का शव, 21 मई को पहुंचा था चेन्नई


नागपुर: मनकापुर पुलिस थाना अंतर्गत दिल्ली रेलवे लाइन पर गोधनी के पास एक डीकंपोज्ड शव पुलिस को मिला  है।एक चरवाहे ने इस शव को देखने पर इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी थी। इस शव के पास से श्रीलंकाई पासपोर्ट मिला है और उस पर उसका नाम अरुणासलाम शिवराजा लिखा हुआ है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

मानकापुर  पुलिस थाने के दिल्ली रेलवे लाइन पर गोधनी  के पास एक चरवाहे ने पटरी के पास ही पटरी के पास एक गड्ढे में एक डीकंपोज्ड शव दिखाई देने के बाद मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी। 

इस शव के पास से एक श्रीलंकाई पासपोर्ट पुलिस को मिला है जिसमें अरुणासलाम शिवाराजा नाम लिखा हुआ है। यह व्यक्ति 21 मई को चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचा था और वहां से रेलवे से उत्तर की तरफ जाने वाली रेलवे गाड़ियों में सवार हुआ था। शव की हालत को देखकर अंदाजा व्यक्त किया जा रहा है कि उसकी मौत करीब 10 से 12 दिन पहले हुई है। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।