logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: बारिश आते ही बढ़े डेंगू के मामले, मनपा के एकत्रित सैम्पलों मे से 10 प्रतिशत की रिपोर्ट पॉजिटिव


नागपुर: बारिश के साथ ही नागपुर मे संक्रामक बीमारिया तेजी से बढ़ रही है। शहर मे ना केवल संक्रामक बीमारिया बढ़ रही है बल्कि डेंगू भी तेजी से फ़ैल रहा है। नागपुर महानगर पालिका द्वारा शहर भर के डेंगू बीमारी के लिए एकत्रित किये गए सैम्पलों मे से 10 प्रतिशत सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयीं है।

नागपुर डेंगू का प्रकोप तेजी से फ़ैल रहा है। अब तक कई लोग डेंगू से ग्रसित पाए गए है। बारिश की शुरुआत होने के बाद से लेकर अब तक नागपुर महानगर पालिका मे हाल के दिनों मे संशयितो के 339 सैंपल डेंगू की जाँच के लिए नही भेजें गए थे जिसमे से 10 प्रतिशत सैंपल यानि 39 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयीं है।

मेडिकल में सामने आए आठ मामले

डेंगू बीमारी की पॉजिटिविटी रेट कों देखकर यह पता चलता है की नागपुर मे यह बीमारी तेजी से फ़ैल रही है। डेंगू की बीमारी का असर नागरिकों कों स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले अस्पतालों मे भी फ़ैल चुकी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे 8 से अधिक इस बीमारी के मरीज सामने आ चुके है। जिसमें अधिकतर वहां रहने वाले निवासी डॉक्टर और छात्र हैं। एक साथ इतने मरीज आने के बाद अस्पताल प्रशासन कों कुछ आवश्यक कदम उठाने तक की नौबत आ गयी। 

डेंगू से बचाव के उपाय :-

  • स्वच्छता में ही भगवान बसते हैं:
  • अपने रहने की जगह और उसके आस पास के इलाकों में सम्पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। अपने आसपास की जगहों को साफ करके रखने से आप मच्छरों को सरलता से दूर रख सकते हैं।
  • पानी को किसी जगह इकठ्ठा न होने दें:
  • किसी जगह पर रुके हुए पानी में मच्छर पनप सकते हैं और इसी से डेंगू भी फैल सकता है। जिन बर्तनों का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होना हो उनमें रखे हुए पानी को नियमित रूप से बदलते रहें । गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें। मेनहोल, सेप्टिक टैंक, रुकी हुई नालियाँ और कुएं आदि जगहों को नियमित रूप से चेक करते रहें।
  • मच्छर मारने वाली मशीन और जाली का उपयोग :
  • मच्छरों से बचाव के लिए सबसे पहले तो जब भी आप घर से बाहर जाएँ मच्छर से बचाव वाली क्रीम का उपयोग करें और सोने से पहले मच्छरदानी को अच्छी तरह से सेट कर लें।
  • प्रारम्भिक लक्षणों को अनदेखा न करें:
  • यदि आप यहाँ बताए गए किसी भी लक्षण को देखते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और बताए गए उपचार का  निर्देशानुसार पालन करें।