logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शराब के नशे ने दोस्त ने कहे अपशब्द, युवक ने धारदार हथियार से की हत्या


नागपुर: कोराडी पुलिस थाना अंतर्गत खापरी गांव में शराब पीने के बाद गाली देने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही साथी की तेजधार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले में शामिल एक आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मृतक 45 वर्षीय घनश्याम सिरसाम बताया जा रहा है जो कि सिवनी मध्य प्रदेश का रहने वाला है पिछले 15 दिनों से खापरी निवासी नरेश देहुरै नामक व्यक्ति के पास गाय भैंसों को चराने  का काम करता था। बीती रात घनश्याम अपने  साथी खापरी निवासी संदीप गोंडगे के साथ बैठकर शराब पी रहा था। 

उसी दौरान घनश्याम ने संदीप को गंदी गाली दी जिससे आहत होकर संदीप ने तेजधार हथियार से घनश्याम के सिर पर मार कर उसकी हत्या कर दी। दरअसल घनश्याम और संदीप में मैत्रीपूर्ण संबंध थे और ये दोनों होमोसेक्सुअल बताए जा रहे हैं। 

घनश्याम का शव अर्धनग्न हालत में पुलिस को मिला है इसके चलते अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि शराब पीने के बाद फिजिकल रिलेशन के दौरान हुई बहस बाजी में संदीप ने घनश्याम की  इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। कोराडी पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।