logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: शराब के नशे में हुआ विवाद, युवक ने लकड़ी से पीटकर वृद्ध की हत्या


नागपुर: खापरखेड़ा मुख्य बाजार में नागपुर जिला सेन्ट्रल को आपरेटिव्ह बैंक के सामने संजू पोहावाले दुकान पिछे गुरुवार रात करीब 11: 45 बजे एक वृद्ध व्यक्ति की लकड़ी से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने एक घटने के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का नाम महेंद्र गोपालराव सोमकुवर उम्र- 53 वर्ष मु. वार्ड क्रमांक 4 भीमनगर खापरखेड़ा है। वहीं आरोपी शुभम फागुलाल उईके (29, वार्ड क्र.2 लाल चौक सिल्लेवाडा) है। आरोपी और मृतक दोनों बेसहारा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, करीब आधी रात की है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर बताया कि संजू मामा पोहेवाले की दुकान के सामने दो लोगों के बीच मारपीट होने की जानकारी दी। उक्त सूचना मिलते ही खापरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया। तुरंत घायल को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिंचोली ले जाया गया। लेकिन घायल की स्थिति चिंताजनक होने के कारण चिचोली पीएचसी के डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए मेयो हॉस्पिटल नागपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से कामठी का रहने वाला है। वह खापरखेड़ा में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। लेकिन पांच-छह साल पहले पती-पत्नी में विवाद चल रहा था। इसके बाद मृतक ने घर छोड़ दिया। मृतक रात को रेलवे चौकी बाजार में फल फ्रुट की दुकान में काम करता था। एंव मुख्य मार्ग माता मंदिर क्षेत्र में जहां भी जगह मिली सो जाता था। वहीं आरोपी शुभम भी बेघर था। वह दिन में अन्नामोड़ स्थित एक होटल का काम करता और रात में दि नागपुर डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को आपरेटिव्ह बॅक के सामने चौकीदारी करता था। 

बीते कई दिनों से आरोपी व मृतक इनमें पिछले तीन-चार दिनों से विवाद शुरू था। घटना के दिन दोनो शराब पिकर थे। बिरयानी के विवाद में मृतक ने आरोपी के साथ गालीगलौच की। इससे गुस्से में आकर शुभम ने बुजुर्ग की लकड़ी ने पिटाई कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कुछ की समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने खापरखेड़ा पुलिस ने घटना का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खापरखेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।