logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पिता ने मोबाइल देने से किया इनकार, 15 वर्षीय छात्र ने लगाई फांसी


नागपुर: उमरेड शहर से एक बड़ी धक्कादायक जानकारी सामने आ रही है। जहां पिता के मोबाइल देने से इनकार करने पर 15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का नाम उत्सव नरेंद्र गडबोरिकर, भिसी नाका निवासी है। छात्र जीवन विकास विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। 

मिली जानकारी के अनुसार, उत्सव पिछले कई दिनों से अपने पिता से मोबाइल फ़ोन की मांग कर रहा था। लेकिन पिता ने उसे देने से इनकार कर दिया। गुरुवार तड़के छात्र के पिता तीन बजे पानी पिने के लिए उठे। उसी दौरान उन्हें उत्सव की कमरे की लाइट जलती हुई देखी। 

जब वे उसके कमरे में गए तो देखा कि उत्सव ने घर की छत से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। उसके पिता ने तुरंत घर के सभी लोगों को जगाया और इसकी सूचना उमरेड पुलिस को दी, उक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की जांच उमरेड पुलिस द्वारा की जा रही है।