logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पिता ने पढ़ाई को लेकर डांटा, बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 


नागपुर: मोबाइल खेल रही बेटी को पिता ने पढ़ाई नहीं करने को लेकर डांटा। इससे बेटी इतनी आहत हुई कि, वह घर के पहले मंजलि स्थित कमरे में गई और सीलिंग फैंस से दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बालिका की पहचान नंदिनी अविनाश मोहिते (15, मेहरबाबा नगर, वर्धा रोड) स्थित निवासी के रूप में हुई है। बुधवार रात साढ़े नौ बजे के करीब यह घटना हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने पिता का मोबाइल लेकर खेल रही थी। बेटी को टाइमपास करते देख पिता ने उसे डांट लगाई। इससे आहात बेटी ने पहली मंजिल के कमरे पर पहुंची और सीलिंग फैंस से दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर के बाद घर वाले उसे खाने के लिए बुलाने पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा तो नंदिनी फंदे से लटके मिली। 

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर गए और उसे निचे उतरा। इसके बाद उसे तुरंत एम्स अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी बेलतरोड़ी पुलिस को दी  गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर  आगे की जाँच शुरू कर दी है।