logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: होली के मौके पर दो गुटों में जमकर हाथापाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


नागपुर: होली के मौके पर नागपुर पुलिस ने तगड़ा बंदोबस्त किया हुआ था, जिससे शहर के अंदर कोई भी अप्रिय घटना न हो। लेकिन इसके बावजूद हुड़दंगो की एक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है। इस दौरान युवाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसको लेकर किसी ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो कोतवाली थाना के गणेश नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार। पहले दोनों गुटों ने जमकर होली खेली। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों गुटों के बीच शुरू विवाद देखते देखते मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा। सबसे महत्वपूर्ण यह सब बीच सड़क पर हो गया। 

दोनों गुटों के बीच हुई इस लड़ाई का किसी ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल होरहे हैं। हालांकि, इसको लेकर किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराया है। जिसके कारण पुलिस ने अभी तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया है।