logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: टायरों के कारखाने में लगी आग, कोई जनहानि नहीं


नागपुर: जिले के उमरेड एमआईडीसी परिसर स्थित पुराने टायरों के एक प्रोसेसिंग कारखाने में अचानक आग लग गई। इस आग में कारखाने के परिसर में रखें सभी टायर जलकर खाक हो। इस आग से पूरे परिसर में धुएं का गुबार पैदा हो गया था। इस घटना की जानकारी अग्निशमन दस्ते को दी गई थी। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद  इस आग पर काबू पाया। हालांकि सौभाग्य से इस आग में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई है।

उमरेड के एमआईडीसी इंडस्ट्रियल परिसर में पुराने टायरों को प्रोसेसिंग कर उसमें से टार निकालने का कारखाना है। गुरुवार सुबह इस कारखाने में काम शुरु था उसी दौरान कारखाने में अचानक भयानक आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते वहां रखें  पुराने सभी टायरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते उठे धुएं के गुबार ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। 

इस घटना की जानकारी तुरंत अग्निशमन दस्ते को दी गई थी। अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। हालांकि सौभाग्य से इस आग में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई है। परंतु कारखाने में रखा पूरा माल जलकर खाक हो गया है।