logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: घर में रखे सिलेंडर में लगी आग, हुआ ब्लास्ट; बच्ची और आदमी जख्मी


नागपुर: शहर के दंतेश्वरी नगर स्थित एक घर में सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक बच्ची और एक व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। गनीमत यह रही कि, इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा पूरा सामान जलकर ख़ाक हो गया।  

मिली जानकारी के अनुसार, बजाज नगर थाना अंतर्गत ऑरेंज सिटी अस्पताल के पीछे वाले दंतेश्वरी नगर में गणेश मड़ावी अपने परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही घर के अंदर मौजूद लोग बाहर भागने लगे। लेकिन इस दौरान गणेश की बच्ची मुनमुन मड़ावी (10) घर के अंदर रह गई। बच्ची को बचाने के लिए रमेश हिरालाला यूईके अंदर पहुंचे। इस दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। बचने के लिए रमेश कूद गए जिसमें वह और बच्ची घायल हो गए। रमेश को पैर में चोट लगी। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद तुरंत त्रिमूर्ति नगर और नरेंद्र नगर डिपो से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं इस हादसे में घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।