logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सीताबर्डी बाजार स्थित प्लास्टिक की दुकान में लगी आग, जलकर हुई ख़ाक 


नागपुर: सीताबर्डी बाजार में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहाँएक पल्स्टिक दूकान में आग लग गई। इस हादसे में पूरी दूकान जलकर ख़ाक हो गई। यह हादसा सुबह आठ बजे हुई। जिस जगह यह हादसा हुआ, उसके आजू-बाजू में भी कई दुकानें थी, आग उन तक भी पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटे इतनी विकराल थी की उन्हें काफी मशक्क्त करना पड़ा कर करीब कई घंटों के बाद इस पर काबू पाया गया। शॉर्टसर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। 

सीताबर्डी के मोदी नंबर दो स्थित एक प्लास्टिक की दुकान आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही समय में पूरी दुकान को अपने चपेट ले लिया। दुकान के अंदर प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर ली। दुकान से काफी धुआं निकल रहा था। इसके बाद आग के गोले निकलने लगे। इससे परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दी गई। 

दमकल की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि, इस दौरान दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूकान के आजु-बाजू कई दुकानें थी। आग वहां तक पहुंची। हालांकि, काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं इस घटना में दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जिससे दुकान मालिक को लाखो का नुकसान हो गया है।