logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: कचरा गाड़ी में अचानक लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


नागपुर: नागपुर के अजनी पुलिस थाना अंतर्गत बाबुल खेड़ा रामेश्वरी रोड पर एक कचरा संकलन गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि ड्राइवर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना में मंगलवार सुबह नागपुर के रामेश्वरी रोड स्थित मानवता स्कूल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कचरा संकलन करने वाली गाड़ी में अचानक आग लग गई। महानगरपालिका के लिए कचरा संकलन करने वाली एजी एनवायरो  इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की इस गाड़ी में आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया और खुद बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही नरेंद्र नगर नगर अग्निशमन केंद्र  विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गाड़ी का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। समय रहते ड्राइवर की सतर्कता ने एक बड़ी जनहानि को टाल दिया। फिलहाल इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल जरूर बन गया था।