logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कामठी में मामूली विवाद के बाद महिला की मौत, पुलिस दंपति पर कार्रवाई की मांग


नागपुर: महाराष्ट्र के कामठी में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां झगड़े के बाद एक 47 वर्षीय महिला की हृदयाघात से मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस दंपति पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, नया कामठी थाना क्षेत्र के साईकृपा सोसायटी, न्यू येरखेडा इलाके में दो पड़ोसी परिवारों के बीच घर के सामने से रास्ता निकालने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़कर तीखी बहस में बदल गया।

मृतका की पहचान त्रिशीला मुकेश खोब्रागड़े (उम्र 47 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका विवाद पड़ोस में रहने वाली पुलिस कर्मी सपना राहुल माटे और उनके पति राहुल रंगारी से हुआ था, जो दोनों पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद त्रिशीला खोब्रागड़े रात करीब 9 बजे नया कामठी पुलिस थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हालांकि, घर लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रक्तचाप बढ़ने के कारण उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप:
मृतका के परिजनों का आरोप है कि पुलिस दंपति के साथ हुए विवाद और मानसिक तनाव के कारण ही उनकी मौत हुई है। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का बयान:
मामले में महेश आंधळे (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक) ने बताया कि फिलहाल अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया।