logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरी करने की तैयारी में बैठे चार आरोपी गिरफ्तार, एक हुआ फरार


नागपुर: यशोधरा नगर पुलिस थाना अंतर्गत क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम ने पेट्रोलिंग के द्वारा मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर छापामार कार्यवाही कर डकैती की तैयारी में बैठे चार आरोपियों को घातक हथियारों के साथ ग्रिफ्तार किया है। हालांकि इस कार्यवाही के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी फरार हो गया जिसकी भी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कामठी रोड शारदा इस्पात कंपनी की दीवार को लगकर स्थित नाले के पास कुछ लोग अंधेरे में जमा हुए हैं और किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर टीम ने छापा मारकर  चार आरोपियों सुल्तान अब्दुल रहमान, अमान अली पठान , शेख अनीस शेख यूनुस  और अजय लक्ष्मण राघोरते  को गिरफ्तार किया. हालांकि इस दौरान आरोपी तपिस बागड़े  फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। 

आरोपियों की तलाशी लेने के बाद उनके पास से एक लोहे का चाकू, गुप्ति, लकड़ी का डंडा ,मिर्ची पाउडर आदि डकैती के लिए इस्तेमाल होने वाले साहित्य को भी बरामद किया है। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ इससे पहले कई आपराधिक मामले दर्ज  होने की  भी जानकारी है।