logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, आरोपी परिवार सहित फरार


नागपुर: निवेश का झांसा देकर नागरिकों से करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी किशोर प्रभाकर अमृतकर ने लोगों से फिक्स डिपॉजिट के नाम पर पैसे लिए और मुनाफा देने का झांसा दिया। आरोपी नंदनवन के कुंभार टोली में जनरल स्टोर्स चलाता था और गरीब मजदूरों से पैसे जमा कर उन्हें 10 प्रतिशत ब्याज देने का वादा करता था। उसने पांच साल बाद डबल मुनाफा लौटाने का प्रलोभन दिया था, जिससे निवेशकों की संख्या बढ़ने लगी। 

हालांकि छह महीने बाद किशोर अमृतकर ने पैसे लौटाने में आनाकानी शुरू कर दी और 21 अक्टूबर को अचानक परिवार सहित फरार हो गया। पीड़ित निवेशक जब उसके घर पहुंचे, तो उसका छोटा भाई धमकी देने लगा और उसने कहा कि किशोर घर वापस नहीं आएगा। जब पीड़ितों ने 3 नवंबर को नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय उन्हें नसीहत दी और मदद करने वालों को भी धमकाया। 

इस घटना से परेशान पीड़ित निवेशकों ने बुधवार को पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नंदनवन पुलिस ने सक्रिय होकर जांच शुरू की। अधिकांश पीड़ित महिलाएं हैं, जो मजदूरी करती हैं और कई ने तो अपने पतियों से छिपकर पैसे जमा किए थे। अब सच्चाई सामने आने पर उनके घरों में कलह मच गई और खबर है कि इस तनाव के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।