logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: व्हाट्सएप स्टेटस पर पिस्तौल तानकर उसका फोटो रखना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: व्हाट्सएप स्टेटस पर पिस्तौल तानकर उसका फोटो पोस्ट करना एक अपराधी को उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद उसे ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी से इस देसी कट्टे को खरीदने की बात बताई जिसके बाद उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी कुणाल कुंभारे है जो कि भाग्यश्री नगर में रहता है। उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने जैसे कई मामले इससे पहले भी दर्ज हैं। कुणाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रिवाल्वर दिखाते हुए फोटो अपलोड किया था। 

इसकी जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने कुणाल कुंभारे के घर पर जाकर उसे हिरासत में लिया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक देसी रिवाल्वर और मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने देसी कट्टे को अपने साथी मनोज बावने से खरीदा है  जिसके बाद उसे भी खरबी परिसर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।