logo_banner
Breaking
  • ⁕ मिडल ईस्ट जंग का असर: नागपुर में गहराया गैस संकट! एजेंसियों पर उमड़ी सिलेंडर के लिए भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur Heavy Rain: नाले में बहे दो लोग, बड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला


नागपुर: बुधवार आधी रात से जिले में जोरदार हुई। गुरुवार सुबह तक हुई बारिश ने अपने तमाम पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। शहर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सभी नदी-नाले उफान पर हैं। इसी दौरान गुरुवार को शहर के जातरोडी आंबेडकर पुतळा मूर्ती कारखाना के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां एक व्यक्ति उफनते नाले में डूब गया। बड़ी मशक्कत के बाद राहत बचाव दल ने शव निकाला। मृतक की पहचान रविचंद्र गौतम गोंडाने (35) के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश रुकने के बाद रविचंद्र घर से बाहर निकला था। भारी बारिश के कारण जातरोडी आंबेडकर पुतळा मूर्ती कारखाना के पास बहने वाला नाला उफान पर था। जैसे ही रविचंद्र वहां पहुंचा पानी की गहराई नहीं जान पाने के कारण वह बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही राहत दल के अधिकारी तुरंत पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। 

दूसरी घटना बेलतरोड़ी थाना अंतर्गत हुई, जहां ग्रामीण के बेसा घोगली परिसर के  शिवकृपा नगर  में रहने वाले 42 वर्षीय प्रकाश बर्वे भी नाले के तेज बहाव में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पंहुचा और ढूढ़ना शुरू कर दिया। फ़िलहाल अभी तक शव बरामद नहीं किया जा सका है।